Home क्राईम Breaking: मोहाली के स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, Email में CM मान को भी मानव बम से उड़ाने की कही बात

Breaking: मोहाली के स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, Email में CM मान को भी मानव बम से उड़ाने की कही बात

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मोहाली: पंजाब में लगातार स्कूल कॉलेजों और अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह
मोहाली के 10 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। इन मेल्स में लिखा गया है कि @1:11 बजे मोहाली के स्कूल कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। वहीं इन इमेल्स 13 फरवरी को संसद को उड़ाने की भी बात की गई है। इन मेल्स में पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की बात की गई है। वहीं आज सुबह धमकी भरी ईमेल प्राप्त होने के बाद स्कूलों में अफरा- तफरी मच गई।

स्कूलों से सूचना प्राप्त होने के बाद पेरेंट्स आनन- फानन में बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे। वहीं सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को तो गेट से ही वापस भेज दिया गया। वहीं धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस, डॉग स्क्वार्ड और बम स्क्वार्ड की टीमें स्कूल परिसरों में जांच कर रही हैं। पुलिन ने सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी स्कूल के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

स्कूलों को भेजी मेल..


 

पंजाब हुल खालिस्तान

EMail के जरिए भेजी गई मेल में लिखा गया है कि दोपहर 1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट, मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है।

वहीं 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में चलेगा, निशाना मोदी–शाह। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment