

दोआबा न्यूज़लाइन
कोलकाता: देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन आज से हावड़ा-गुवाहाटी के बीच रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़ी है। पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई है। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180kmph है, जो हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच 958 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय कार लेगी।
बता दें कि अभी तक देश में वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठकर यात्रा करने के लिए डिजाइन की गई थीं। लेकिन अब रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधाजनक यात्रा के लिए स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 1128 है। जिसमें 16 कोचों में 11 एसी-3 टियर कोच, चार एसी-2 टियर कोच और एक फर्स्ट एसी कोच है।

जानकारी के अनुसार स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के थर्ड एसी का किराया ₹2,300 तय किया गया है जबकि सेकेंड एसी का किराया ₹3,000 होगा। फर्स्ट AC का किराया करीब ₹3,600 है। वहीं इस ट्रेन में यात्रियों के सुविधाजनक सफर के लिए कवच सेफ्टी सिस्टम, मॉडर्न टॉयलेट, मॉडर्न पैंट्री के साथ ही आरामदायक कुशनिंग की गई है।

