Home जालंधर जालंधर के एकता विहार में 15 लाख की लागत से शुरू हुआ नए ट्यूबवेल का काम

जालंधर के एकता विहार में 15 लाख की लागत से शुरू हुआ नए ट्यूबवेल का काम

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अब एकता विहार सहित आसपास के इलाकों को मिलेगा पीने का पर्याप्त पानी

जालंधर: जालंधर के वार्ड नंबर 57 के अंतर्गत आते एकता विहार क्षेत्र के निवासियों को पेयजल संबंधी समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से आज नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब 15 लाख रुपये की लागत से लगाए जा रहे इस ट्यूबवेल का शुभारंभ पार्षद कविता सेठ के पति सौरभ सेठ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सौरभ सेठ ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ओर से बेहतर एवं पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही थी। नए ट्यूबवेल के शुरू होने से एकता नगर के साथ-साथ आसपास के शास्त्री नगर सहित तीन क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह ट्यूबवेल क्षेत्रवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा और लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।

सौरभ सेठ ने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, सीवरेज, पेयजल तथा अन्य जरूरी विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने इस विकास कार्य को मंजूरी दिलाने और क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान करवाने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा जालंधर के मेयर विनीत धीर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार और नगर निगम के सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

वहीं इलाके के लोगों ने नए ट्यूबवेल का काम शुरू होने पर खुशी जताते हुए पार्षद कविता सेठ और सौरभ सेठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्यूबवेल का काम जल्द पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और बेहतर होगी।

इस अवसर पर कमल सिंह, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार बैंस, अश्वनी कुमार करवल, प्रदीप कुमार अरोड़ा, अशोक भगत, जतिंदर कुमार पटवारी,राज कुमार भोला, सुशील शर्मा, चौधरी सुरिंदर कुमार,दलीप कुमार,पारस चोपड़ा, पिंकी बाला, यशपाल सिंह, कमलजीत भाटिया साउंड वाले,प्रकाश देवी, राजविंदर कौर, मनप्रीत सिंह,कोमल करवल,भोला, सिमरन कुमारी, स्वतंत्र , राकेश कुमार तथा बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment