

दोआबा न्यूज़लाइन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अभी- अभी एक भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर देखते ही देखते तीन मंजिलावाणिज्यिक इमारत में भयानक आग लग गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन था, जहां कर्मचारी गेमिंग सॉफ्टवेयर पर काम करते थे। घटना आज दोपहर 2 बजे के करीब की बताई जा रही है। बिल्डिंग में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई।


बताया जा रहा है की आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सुचना पाकर मोके पर फायर ब्रिगेडऔर रेस्क्यू टीमें मोके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआत में कुछ लोगों के ईमारत में फंसे होने की बात भी कही जा रही थी लेकिन राहत बचाव टीमों द्वारा उन्हें सुरक्षित बहार निकाल लिया गया है। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
जनकरी के अनुसार दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है ताकि दोबारा आग न भड़क पाए। घटना की जानकारी मिलतेही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के पचार और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए। घटना की सुचना पाकर सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं।


वहीं फायरकर्मियों द्वारा बिल्डिंग के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर से लोगों को रेस्क्यू और मृतक लोगों के शवों को भी बाहर निकाला जा रहा है।


