Home जालंधर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने पूर्व PM बेअंत सिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें भेंट की पुष्पांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने पूर्व PM बेअंत सिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें भेंट की पुष्पांजलि

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद-ए-आजम स. बेअंत सिंह जी के शहीदी दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर स्थित शहीद स. बेअंत सिंह जी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कीं।

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि शहीद-ए-आजम स. बेअंत सिंह जी ने पंजाब की अमन-चैन और खुशहाली के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है। हमें अपने देश के लिए कुर्बानी देने वाले महान लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए। शहीद-ए-आजम स. बेअंत सिंह ने अपने कार्यकाल में पंजाब राज्य को खुशहाल बनाया और उस समय के बुरे दौर से निकालकर पंजाब में अमन-चैन बनाए रखा। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम की तरफ से शहीद स. बेअंत सिंह जी की प्रतिमा पर न तो कोई सीढ़ी लगाई गई और न ही कोई सही व्यवस्था की गई।

इस मौके पर प्रेम नाथ दकोहा, ऋषि केश वर्मा, बलराज ठाकुर, डॉ. जसलीन सेठी, सुनील दकोहा, मनजीत सिमरन, गुलशन मिड्डा, करण सुमन, अनिल कुमार, मस्त राम, मुख्तियार अहमद अंसारी, रवीश राज शर्मा, अतुल चड्ढा, प्रेम सैनी, रजनीश सैनी, अशोक खन्ना, किशन लाल मट्टू, अशोक हंस, विपन कुमार, सुधीर घुग्गी, सरबजीत मन्ना, ब्रह्म देव सहोता, निशांत घई, हैदर अली, प्रभदयाल भगत, सूरज प्रकाश लाडी, तिलक राज चोहकन, मोनू दकोहा, जय सिंह, दीनानाथ प्रधान, अश्विनी सोंधी, गुरप्रीत सिंह, विक्की अबादपुरा, मुनीश पाहवा, शबनम, गुरमीत जस्सी, चंद्र कांता मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment