Home एजुकेशन सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन

सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एड. सेमेस्टर-II (सत्र 2025–27) के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों में रवनीत और कीर्ति ने 8.30 एसजीपीए अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। परमजीत कौर, निकिता सहदेव और गुरजीत कौर ने 8.10 एसजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही वंशिता, ज्योति भगत और कोमलदीप ने 8.00 एसजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मिंटू, गुरलीन कौर, जसप्रीत कौर और अमृता कुमारी ने 7.90 एसजीपीए अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि इस बार भी संस्थान का 100 प्रतिशत परिणाम रहा, जो विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment