Home क्राईम पटियाला पुलिस ने सुलझाई राजपुरा रेल ट्रैक मामले की गुत्थी, ISI समर्थित मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पटियाला पुलिस ने सुलझाई राजपुरा रेल ट्रैक मामले की गुत्थी, ISI समर्थित मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

राजपुरा: पटियाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुरा में शंभू रेलवे स्टेशन के पास मुख्य लाइन पर देर रात बम ब्लास्ट मामले में एक आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए पटियाला रेंज के DIG कुलदीप चहल ने बताया कि ट्रेन ट्रैक धमाके के बाद कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास एक हैंड ग्रेनेड, दो .30 बोर पिस्टल, गोला-बारूद, लैपटॉप और धमाकों के लिए इस्तेमाल होने वाले संचार उपकरण बरामद हुए हैं।

आगे जानकारी देते हुए DIG ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये माड्यूल सीधे पर ISI और मलेशिया में बैठे खालिस्तानी कट्‌टरपंथी संगठनों के टच में था। जिनका मकसद पंजाब में आतंकी वारदात कर शांति भंग करना और दहशत फैलाना था। उन्होंने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान से चल रहा था।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पटियाला के कोतवाली थाने में एफआईआर (FIR) नंबर 76 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111, विस्फोटक अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 16, 18 व 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों और ट्रेनिंग के लिए भेजे गए अन्य युवाओं की तलाश में जुट गई है ताकि पंजाब में अशांति फ़ैलाने वालों को रोका जा सके।

राजपुरा में रेलवे ट्रैक पर BLAST, आरोपी सांसद अमृतपाल का बताया जा रहा करीबी

पंजाब में पटियाला के राजपुरा में बीती देर रात रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर में सोमवार देर रात ब्लास्ट हुआ है। हादसे में ट्रैक के ऊपर से गुजर रही मालगाड़ी को नुकसान नहीं हुआ हुआ बस ड्राइवर को अंदर झटका लगा। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट से उसको फिट करने वाले पास खड़े व्यक्ति के शरीर के चीथड़े हो गए हैं जो पटरी के पास पड़े मिले हैं। धमाका बीती रात करीब साढ़े 8 बजे राजपुरा-शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है।

वहीं जब घटना की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने अफसरों को दी तो मौके पर जांच टीमें पहुंचीं। उन्होंने कहा कि ये भी संभव है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, बम फिट करने वाला भी किनारे खड़ा था और धमाके की चपेट में आ गया और उससे उसके शरीर के भी चिथड़े उड़ गए। अब इस हादसे पीछे टेरर एंगल सामने आ रहा है।

इस मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर मंगलवार सुबह पहुंची रेलवे की स्पेशल DGP शशि प्रभा द्विवेदी ने कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि जिस वक्त धमाका हुआ, पटरी के ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी। हालांकि ब्लास्ट से मालगाड़ी और ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ब्लास्ट के कारण पटरी को नुकसान पहुंचा है। इसे अब रिपेयर किया जा रहा है।

घटना के बाद पटियाला के SSP वरूण शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि धमाके में जिसकी मौत हुई, वहीं ट्रैक पर बम फिट करने आया था। उसका नाम जगरूप सिंह है और वह तरनतारन के पंजवड़ गांव का रहने वाला है। उसकी बाइक भी अमृतसर से बरामद हो चुकी है और उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा की टिकट भी मिली है। आरोपी के पास मिले मोबाइल फ़ोन से कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।

वहीं कहा यह भी जा रहा है कि आरोपी जगरूप सिंह खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का करीबी रहा है। 2024 के इलेक्शन में उसने अमृतपाल का प्रचार किया था। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

 

 

You may also like

Leave a Comment