Home हरियाणा सोनीपत में कुलर, पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयानक आग, चपेट में आई 2 अन्य फैक्ट्रियां

सोनीपत में कुलर, पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयानक आग, चपेट में आई 2 अन्य फैक्ट्रियां

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे के करीब भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा राह है कि उक्त फैक्ट्री में कुलर, पंखे और जूसर मिक्सर सहित अन्य सामान बनाया जाता था। आग लगने के बाद तुरंत वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही सोनीपत कुंडली थाना पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक फैक्ट्री में लगी आग ने तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री के अंदर खड़ी गाड़ी में आग कि चपेट में आ गई। आसपास के लोगों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटे और धुएं के गुब्बार दूर-दूर से नजर आ रहे थे। जिससे बचाव कार्य में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा आई। फिलहाल अभी तक आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि आग पहले फैक्टरी नंबर 56 में लगी, जिसके बाद लपटों ने पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयत्न कर रहे हैं। फायर विभाग के अधिकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित-56 नंबर फैक्ट्री में आग लगी है, लेकिन हवा ज्यादा होने के कारण आग ने 57 और 58 नंबर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद दमकल विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के जिलों की भी गाड़ियों को बुला लिया गया है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment