Home विदेश बेल्जियम में बड़ा हादसा, ट्रेन और स्कूल बस की भयानक टक्कर, 2 बच्चों समेत 4 की मौत

बेल्जियम में बड़ा हादसा, ट्रेन और स्कूल बस की भयानक टक्कर, 2 बच्चों समेत 4 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

बुगेनहाउट: बेल्जियम के बुगेनहाउट शहर में मंगलवार सुबह एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बुगेनहाउट स्टेशन के पास एक लेवल-क्रॉसिंग पर स्कूल मिनीबस और ट्रेन की टक्कर हो गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर हुआ। घटना के समय मिनीबस में 7 बच्चे, ड्राइवर और एक अटेंडेंट सवार थे। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए फेडरल पुलिस प्रवक्ता एन बर्जर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस स्पेशल एजुकेशन स्कूल जा रही थी। हालांकि ट्रेन में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। एक्सीडेंट के कारण कुछ समय के लिए इलाके में रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

वहीं बेल्जियम के मोबिलिटी मंत्री जीन-ल्यूक क्रुक ने कहा कि मेरी पहली संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। जीन-ल्यूक क्रुक ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि क्रॉसिंग के सुरक्षा बैरियर नीचे गिरे हुए थे। वहीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

 

You may also like

Leave a Comment