Home खेल एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा हुए बाहर

एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा हुए बाहर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

खेल: जापान में अगले महीने खेले जाने वाले वाले एशियन गेम्स 2026 सीजन के शुरू होने से पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार भारत का एक प्रतिभाशील भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के दौरान टखने पर लगी चोट लगने के कारण एशियन गेम्स 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम ने यह फैसला नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट के कारण लिया है।

इंस्टाग्राम पर नीरज चोपड़ा की Post:-

इस खबर की पुष्टि खुद नीरज ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि लॉजेन में सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट फट गया। उन्होंने डॉक्टर और टीम के साथ मिलकर सलाह करने के बाद ये फैसला किया है।

ओलंपियन में कई बार पदक जितने वाले खिलाडी चोपड़ा ने आगे पोस्ट में यह भी लिखा कि यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के करीब हूं। लेकिन जैसा कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब मेरा ध्यान रिहैबिलिटेशन पर रहेगा। जल्दबाजी में वापसी करने के बजाय अच्छी तरह रिकवरी करके और मजबूत होकर लौटना चाहते हैं।

बताते चलें कि नीरज चोपड़़ा से ग्लास्गो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वे श्रीलंका के रुमेश थरांगा से पिछड़ गए और सिल्वर ही जीत सके थे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज का ऐसे बाहर होना एशियाई खेलों में भारत का एक पदक छिन जाने जैसा है। उम्मीद होगी कि नीरज जल्दी वापसी करेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment