Home जालंधर मां-धीयां सत्कार योजना की सखियों को रखड़ी महोत्सव का निमंत्रण

मां-धीयां सत्कार योजना की सखियों को रखड़ी महोत्सव का निमंत्रण

by Doaba News Line

जालंधर : मुख्यमंत्री मां-धीयां सत्कार योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाली वार्ड नंबर 80 की सभी सखियों को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने अपने कार्यालय में विशेष रूप से निमंत्रण पत्र वितरित किए।

श्री अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर श्री विनीत धीर द्वारा आगामी 29 अगस्त को धामी कैस्टल में रखड़ी का महा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 80 की सभी सखियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया।

उन्होंने सभी सखियों से अपील की कि वे इस पारिवारिक एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित रखड़ी महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment