Home जालंधर गांवों के युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

गांवों के युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

by Doaba News Line

रुडसेटी की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की हुई बैठक

जालंधर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने ग्रामीण विकास एवं स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (रुडसेटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान गाँवों के युवाओं तक प्रशिक्षण प्रोग्राम प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को उनकी रुचि और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के अनुसार कौशल प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे स्व-रोजगार अपनाकर आत्म-निर्भर बन सकें।

उन्होंने संबंधित विभागों को रुडसेटी के साथ बेहतर तालमेल कर ग्रामीण क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों की पहचान करने और उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद युवाओं को उद्यमिता एवं बैंक क्रेडिट से जोड़ने के महत्व पर भी जोर दिया, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवार अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

बैठक में डायरेक्टर रुडसेटी, जालंधर मनजीत सिंह, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल, एल.डी.एम. एम.एस. मोती, फंक्शनल मैनेजर डी.आई.सी. गुरमीत कौर, सुखविंदर कौर डी.पी.एम., पी.एस.आर.एल.एम. के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment