Home जालंधर शर्मनाक हरकत ,प्रवासी ने ढाई साल के बच्चे के मुहँ में डाला प्राइवेट पार्ट

शर्मनाक हरकत ,प्रवासी ने ढाई साल के बच्चे के मुहँ में डाला प्राइवेट पार्ट

by Doaba News Line

जालंधर में उस समय इंसानियत शर्मसार हो गई , जब पता चला कि जालंधर के साईपुर इलाके में एक प्रवासी ने ढाई साल के बच्चे के मुहँ में अपना प्राइवेट पार्ट डाल रहा था।

जानकारी के अनुसार बच्चा छत पर खेल रहा था। मोहल्ले का ही एक व्यक्ति बच्चे के मुहँ में अपना प्राइवेट पार्ट डालता पकड़ा गया। उसी मोहल्ले के दूसरे व्यक्ति ने जब इसका विरोध किया ,तो आरोपी झगड़ा करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया , मैं जब दोपहर के वक्त आंगन में लेटा हुआ था। एक बच्चे ने आकर मुझे कहा कि एक अंकल गन्दा -गन्दा काम कर रहा है। जब छत के ऊपर गया ,तो आरोपी बच्चे के मुहँ में प्राइवेट पार्ट डाल रहा था। उसके पास जाने से आरोपी मेरे साथ हाथापाई करने लग गया। जब उसकी पिटाई की गई ,तो वह वहां से भाग गया और जाकर पार्क में सो गया था ,जहाँ से उसे पकड़ कर लाया गया।

इतने में शोर सुनकर बच्चे की माँ भी बाहर आ गई। बच्चों से घटना के बारे में सुनकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद डिवीज़न 8 के चौकी इंचार्ज अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्चे के साथ गलत काम करने की कोशिश की। उससे गलती हो गई है। आरोपी की पत्नी ने भी माना कि उसके पति से गलती हो गई है। उसे माफ कर दिया जाये।


 

चौंकी इंचार्ज ने कहा कि आजकल जमाना बहुत खराब है। आज जो हुआ बहुत बुरा हुआ। बच्चों पर नज़र रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment