

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की B.A. (ऑनर्स) इंग्लिश सेमेस्टर V की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार नतीजे हासिल किए। रिया बनर्जी और प्रिया ने 8 एसजीपीए हासिल करके बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि इशिता और रिया ने 7 एसजीपीए प्राप्त किया। उनकी यह सफलता उनकी लगन और कड़ी मेहनत को दर्शाती है।


कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और सुदृढ़ करती है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं पीजी इंग्लिश विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की और मिस वंशिका को उनके मार्गदर्शन और मेंटरशिप के लिए बधाई दी।




