Home मनोरंजन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना उनके पति के घर आई Good News, गुरु पूर्णिमा के दिन एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना उनके पति के घर आई Good News, गुरु पूर्णिमा के दिन एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: TV एक्ट्रेस अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के घर गुरु पूर्णिमा के दिन खुशियों ने दस्तक दी है। बताया जा रहा है कि करिश्मा ने गुरु पूर्णिमा के दिन एक बेटे को जन्म दिया है। करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नवजन्मे बच्चे के पैर की मोनोक्रोम पोस्ट कर शेयर किया है।

न्यू पेरेंट्स करिश्मा और वरुण ने एक संयुक्त बयान में इस बच्चे को जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया है। वहीं इस गुड न्यूज़ के सामने आने के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारों के साथ कपल के फंस भी उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटे के पैर की फोटो

कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संयुक्त पोस्ट में बच्चे के आगमन का ऐलान किया है। शेयर की गई फोटो में बच्चे के पैर में एक टैग लगा नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है ‘ही इज हियर’ (वह आ गया है)। फोटो के साथ पोस्ट में लिखा था, “यह एक लड़का है! करिश्मा और वरुण। हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद, 29 जुलाई 2026।”

इसके साथ ही कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, “गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन जन्म हुआ… हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद यहां है। हमारी दुनिया में स्वागत है छोटे बच्चे।”

बता दें कि करिश्मा तन्ना ने इसी साल अप्रैल के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस समय उन्होंने एक खास फोटो के साथ लिखा था कि अगस्त में उनके घर में एक छोटा मेहमान आने वाला है। बताते चलें कि करिश्मा और वरुण ने कुछ महीनों की डेटिंग के बाद शादी का फैसला लिया और सगाई कर ली। जिसके बाद 5 फरवरी 2022 को मुंबई में दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए।

 

 

You may also like

Leave a Comment