Home खेल खेल जगत से बड़ी खबर, भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

खेल जगत से बड़ी खबर, भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

खेल: खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी वीरवार को रहाणे ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को दी है। वीडियो में बोलते हुए रहाणे काफी भावुक नजर आये, यहां तक कि सन्यास की जानकारी देते हुए बोलते- बोलते उनकी आँखों में आंसू तक आ गए। बता दें कि अब रहाणे IPL में भी नहीं खेलेंगे।

वीडियो में अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हर चीज का सही समय होता है, मुझे लगता है मेरी रिटायरमेंट का सही समय आ गया है। मैंने इस खेल को अपना सबकुछ दिया जो दे सकता था।” उन्होंने शुरूआती दिनों को याद करते हुए सभी बीसीसीआई, MCA, कोच, प्लेयर्स और सभी IPL फ्रेंचाइजियों का शुक्रिया अदा किया, खास तौर पर उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार का शुक्रिया कहा, जो हर परिस्थिति में उनके साथ रहा। ये बोलते हुए रहाणे की आंखों में आंसू आ गए।

बता दें कि भारतीय क्रिकेटर 38 वर्षीय अजिंक्य रहाणे ने 2011 में वनडे और टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2013 में उन्होंने पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने जुलाई 2023 में आखिरी टेस्ट खेला था, जो उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ। वहीं अगर बात करें वनडे की तो वह 2018 के बाद से टीम में जगह नहीं बना पाए, टी20 इंटरनेशनल से भी वह 2016 से बाहर चल रहे थे। शायद रहाणे को पता चल गया था कि अब शायद उनकी वापसी टीम में न हो।

उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 12 और वनडे में 3 शतक लगा। रहाणे ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी भी की थी, जिसमें से 4 में जीत हासिल की और 2 ड्रा रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।

 

 

You may also like

Leave a Comment