Home पंजाब फिरोजपुर मंडल ने 52 कंटेनरों का बासमती चावल रेक भेजकर रेल राजस्व में दर्ज की उल्लेखनीय बढ़ोतरी

फिरोजपुर मंडल ने 52 कंटेनरों का बासमती चावल रेक भेजकर रेल राजस्व में दर्ज की उल्लेखनीय बढ़ोतरी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल की बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) ने निरंतर प्रयासों से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभिन्न हितधारकों/स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बैठकों और समन्वय के फलस्वरूप दिनांक 27 फरवरी 2026 को 52 कंटेनरों में लदा बासमती चावल का एक रेक फिल्लौर स्थित कॉनकॉर टर्मिनल से भेजा गया। यह रेक सत्यम भाटिया (मेसर्स एएमडीडी फूड्स) द्वारा ग्लोबल फूड्स के सहयोग से भेजा गया।

कंटेनरों से भरी इस रेक में हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता के लिए कंटेनर शामिल हैं। इस लोडिंग से न केवल मंडल के माल यातायात में वृद्धि हुई है, बल्कि रेल राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रेलवे द्वारा किफायती, समयबद्ध एवं ‘डोर-टू-डोर’ सेवा उपलब्ध कराने से व्यापारियों का विश्वास मजबूत हुआ है। परिणामस्वरूप अब व्यापारी सड़क मार्ग की अपेक्षा रेल मार्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस पहल से लंबी दूरी के ट्रैफिक का भी सृजन हुआ है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/एफएस मनु गर्ग ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के सतत प्रयासों से न केवल राजस्व में वृद्धि हो रही है बल्कि रेलवे के प्रति व्यापारियों का भरोसा भी निरंतर बढ़ रहा है। यह उपलब्धि रेल यातायात के क्षेत्र में व्यावसायिक विकास को दर्शाती है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment