



दोआबा न्यूज़लाइन


पंजाब: रेल राज्य मंत्री मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे की बात कही है। रवनीत बिट्टू ने यह भी कहा कि PM मोदी इसी महीने पंजाब आएंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने इस दौरे की तारीख की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पंजाब को रेलवे से जुड़े कई बड़े विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।


वहीं मंत्री बिट्टू ने कहा कि इन रेलवे परियोजनाओं की तैयारियां लंबे समय से चल रही हैं और अब सभी लोग प्रधानमंत्री के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से पंजाब के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर रेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री 1 फरवरी को जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। यहां माथा टक्कर उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात की थी।






