



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर के अवतार नगर से आज दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जालंधर के अवतार नगर में एक व्यक्ति ने आपसी झगड़े के चलते घर में ही अपनी पति और पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता तब चला जब बच्चे दोपहर को स्कूल से घर लोटे और अंदर उन्होंने खून से लथपथ पड़े अपनी माँ और दादा के शव पड़े देखे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चों के स्कूल चले जाने के बाद घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरा मौके से फरार हो गया।



शुरुआती जांच के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए थे। इसके बाद घर में कुछ विवाद हुआ और आरोपी हीरा लाल ने दोनों की हत्या कर दी। बच्चों ने घर आने के बाद घर के बाहर खून देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी की पहचान हीरा लाला के रूप में हुई है जो 45 साल का है।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी ने अंदर पड़ा एक बैट और जग खून से लथपथ है आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने इसी से मार- मार कर बड़ी ही बेरहमी से दोनों को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की माँ घर की पहली मंजिल में एक कमरे में मौजूद थी जो की बहुत बीमार है और चलने- फिरने में असमर्थ है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीमें जाँच के लिए मौके पर पहुँच गई हैं। फिलहाल पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।


वहीं हीरा के पड़ोसियों का कहना है कि परिवार बहुत ही शरीफ था और उनका सबके साथ अच्छा व्यव्हार था। पड़ोसियों के अनुसार घर के अंदर हीरा की पत्नी और पिता के खून से लथपथ शव पड़े थे। लोगों के अनुसार घटन स्थल पर एक खून से सना हुआ बैट और एक पानी का जग मिला। उनके अनुसार हीरा ने बैट और जग से ही मार मार कर पत्नी और पिता की हत्या की है।



