



दोआबा न्यूज़लाइन


2 साल पहले बेअदबी मामले में सुखबीर बादल को सुनाई थी धार्मिक सजा


अमृतसर: अकाली नेता सुखबीर बादल पर वीरवार को हुए हमले के बाद अब अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के प्रताप नगर में स्थित अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर के घर पर कई राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। परिवार को घटना का पता तब चला जब घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगने का निशान मिला और मौके से एक खाली खोल भी बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। लेकिन फायरिंग करने वाले लोगों की अभी स्पष्ट तोर पर पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।


वहीं इस सम्बन्ध में पूर्व जत्थेदार ने कहा कि उन्हें उनके घर पर फायरिंग हुई है जिसका पता उन्हें तब चला जब बहार कड़ी गाड़ी पर गोली का निशान मिला और मौके से खाली खोल भी बरामद हुआ। उनका कहना है कि उन्हें किसी तरह की सीधी धमकी या फोन नहीं आया था, लेकिन पहले भी रास्ते में उनकी गाड़ी को साइड मारने या काफिले में गाड़ी घुसाने की अक्सर कोशिशें होती रही हैं। मगर उन्होंने इन चीजों को कभी सीरियस नहीं लिया। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है क्योंकि गोली कुछ फीट इधर-उधर होती तो संतरी या किसी राहगीर को लग सकती थी और जनि नुकसान हो सकता था।
बता दें कि अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ही अकाली नेता सुखबीर बादल को 2 साल पहले बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। जिसमें सुखबीर बादल को श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर 2 दिन सेवादार की ड्यूटी करनी थी। इस दौरान उनके गले में तख्ती और हाथ में बरछा था। पैर में चोट के चलते उन्होंने यह सेवा व्हीलचेयर पर बैठकर निभाई थी।



