Home हरियाणा गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत, पत्नी और 2 बच्चों के साथ सोसाइटी में रहता था आदिल

गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत, पत्नी और 2 बच्चों के साथ सोसाइटी में रहता था आदिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

गुरुग्राम: हरियाणा की आर्थिक राजधानी गुरुग्राम से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय आदिल अहमद निवाली जम्मू के रूप में हुई है। मृतक गुरुग्राम में ही जेएंडके बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार आदिल सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में अपनी बीवी और 2 बच्चों के साथ रह था। बताया जा रहा है कि आदिल अहमद घर की एक गीली मैट को सुखाने के लिए 15वीं मंजिल पर गया था। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। सोसाइटी के लोगों के अनुसार आदिल अहमद शांत और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर घायल होने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी सोसाइटी में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आदिल की मौत एक हादसा लग रह है। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment