

दोआबा न्यूज़लाइन
बिना परमिशन और बिना लाइसेंस दुकान में बिक रहे थे हुक्का फ्लेवर

जालंधर: जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेशानुसार नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना नंबर -6 की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर राजवंत कौर की अगुवाई में अपनी टीम सहित जालंधर के मोता सिंह मार्केट में स्थित ‘ 3जी हट’ नामक दुकान पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी सीता राम चौधरी पुत्र राम कुमार चौधरी, निवासी गांव विशा मिर्जापुर, थाना आनंदपुरा, जिला दरभंगा, हाल निवासी खुरला किंगरा नियर राधा स्वामी सत्संग घर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड्स के बहुत सारे हुक्का फ्लेवर बरामद किए। वहीं मुख्य आरोपी दुकान मालिक फरार है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सीता राम चौधरी के खिलाफ थाना 6 में एफआईआर संख्या 142 दिनांक 18.05.2026 धारा 4-ए, 21-ए सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 दर्ज कर ली है। पुलिस टीम द्वारा अब मुख्य आरोपी दुकान मालिक विनय बक्शी सुपुत्र विजय बक्शी निवासी मकान नंबर- 129, बैंक एन्क्लेव जालंधर की तलाश कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से अलग-अलग ब्रांड्स के हुक्का फ्लेवर जब्त किए हैं।
