Home दिल्ली PM मोदी ने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

PM मोदी ने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर केरलम के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहायता का आश्वासन देती है।

PM मोदी की ‘X’ पर पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कहा कि केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर वीडी सतीशन जी को हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।

 

 

You may also like

Leave a Comment