




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर में स्थित पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आज आंगनवाड़ी वर्करों ने ‘जवाब मांग रैली’ के तहत जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र और पंजाब सर्कार के खिलाफ कजमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते हरभजन सिंह के घर के बाहर सिक्योरिटी के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है।





मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन में पहुंची महिलाओं का कहना है कि उनका यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार की गलत नीतियों और लंबित मांगों को लेकर है। ऐसे में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एक महिला ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मांग भत्ता और पेशन सकीम को लागू करने का वादा किया था। अब भाजपा को सत्ता में आए 12 साल हो गए, लेकिन मांग भत्ते में बढ़ौतरी नहीं की गई। महिलाओं का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर 60-40 की रेशों पर वर्करों को सिर्फ 2700 रुपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि ऐसे में नशा मुहिम, मावां धीयां सत्कार योजना सहित अन्य सकीमों का अतिरिक्त काम उनसे करवाया जा रहा है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि गलत पेंशन भुगतान का हवाला देकर वर्करों की पेंशन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा आवाज उठाने वाले वर्करों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं और उन पर लाठीचार्ज तक किया गया। लेकिन तब किसी भी सुपरवाइजर या सीडीपीओ ने उनकी मदद नहीं की।
आगे उन्होंने कहा कि अपनी मांगों की अनदेखी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ 1 और 2 दिसंबर को प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेता कह रहे है कि पंजाब में भाजपा की सरकार आनी चाहिए। लेकिन वर्करों ने कहाकि वह भूल जाएं कि पंजाब में भाजपा की सरकार आएंगी। आरोप है कि केंद्र की सकीम का कोई लाभ वर्करों को नहीं मिल रहा।


उन्होंने कहा कि 35 साल से काम कर रहे वर्करों को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा। वर्करों ने कहा कि एनजीओं को काम सौंपा जा रहा है। ऐसे में अगर यही हालात रहे तो उनके खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएंगा। वहीं पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि संगरूर में उनके वर्करों द्वारा शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा था। ऐसे में सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने पंजाब सरकार को भी चेतावनी दी है कि आने वाले चुनावों में वह झाड़ू को तिला-तिला कर देंगे। ऐसे में उन्होंने केंद्र के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस की अगुवाई में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की प्रंशसा करते हुए कहा कि चन्नी के सीएम रहते वर्करों के महंगाई भत्ते में 700 रुपए बढ़ौतरी की गई थी।



