Home जालंधर जालंधर के अमृतसर हाईवे पर ट्रक-बस में भीषण टक्कर, बजरी से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, आवाजाही प्रभावित

जालंधर के अमृतसर हाईवे पर ट्रक-बस में भीषण टक्कर, बजरी से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, आवाजाही प्रभावित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के अमृतसर हाईवे पर सुबह ट्रक – बस में भीषण टक्कर हो गई। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके कारण बजरी से भरा ट्रक अनयंत्रित होकर पलट गया और सारी बजरी सड़क पर बिखर गई। हाईवे पर ट्रक के पलटने और बजरी बिखरने के कारण लंबा जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह हादसा अमृतसर हाईवे पर लंबा पिंड चौक के पास हुआ है।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से हाईवे के बीच से हटाया। इस मामले में जानकारी देते हुए लंबा पिंड थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। जिसके कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बजरी से भरा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल उसे क्रेन की मदद से उसे हटा दिया गया है लेकिन हाईवे पर बिखरी बजरी को साफ करने का काम जारी है। करीब ढाई घंटे बाद ट्रक को हाईवे से हटाया गया और आवाजाही शुरू करवाई गई।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment