Home जालंधर जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के उत्तरी हलके में आज आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। खबर यह है कि हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न- 1 से AAP पार्टी के वार्ड इंचार्ज व सीनियर जॉइन्ट सेक्रेटरी कुणाल शर्मा अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यह सभी क्षेत्र के विधायक व आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस मौके पर AAP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कुणाल शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विधायक अवतार जूनियर हैनरी जिस प्रकार से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और उससे प्रभावित होकर उनके मार्गदर्शन को लेकर वह अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने AAP सरकार पर वार करते हुए कहा कि AAP सरकार के राज में युवाओं को भटकाया जा रहा है और इनकी गलत नीतियों से आज पंजाब में बेरोजगारी और नशा चरम पर है और इनके पास विकास हेतु कोई भी योजनाएं नहीं है।

वहीं बावा हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नौजवानों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का युवा वर्ग आहत है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि AAP सरकार दिन- प्रतिदिन अपना जनाधार जनता के बीच में से खो रही है और लोगों के पास कांग्रेस ही एक ऐसा विकल्प है जो प्रदेश की जनता के हितों को सुरक्षित रख सकता है। इसके साथ ही बावा हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा और ये पार्टी युवाओं की भूमिकाओं को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

इस मौक पर वार्ड नंबर- 1 पार्षद आशु शर्मा व पार्षद पति गौरव शर्मा नोनी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन युवाओं के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को बल मिलेगा। इसके साथ ही AAP पार्टी छोड़ आए युवा ऋषव शर्मा, विवेक शर्मा, राहुल शर्मा, अर्जुन शर्मा, अमनदीप सिंह, देव बहल, अक्षदीप सिंह, साहिल लक्की शर्मा, कुलदीप सिंह कैप्टन सिंह, प्रिंस, रणवीर, खुशजीत सिंह, गब्बा, नवजोत, मनीष। दीपक, रोहन आदि थे

 

 

You may also like

Leave a Comment