



दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के मानव सहयोग सोसायटी (रजि.) का 24वां आंखों का मुफ्त जांच एवं ऑपरेशन कैंप 27 सितम्बर 2026 दिन रविवार को लगाया गया। मानव सहयोग सोसाइटी हर साल लोगों की सहायता हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन करती है। इस साल भी मानव सहयोग सोसाइटी द्वारा शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, जालंधर के सहयोग से अपना 24वां आंखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप व दाँतो तथा फ़िज़ियोथैरपी कैंप 27 सितम्बर 2026 दिन रविवार को लगाया गया था। यह कैंप दयावंती के.एम. कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लगाया गया। यह कैंप सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक लगा।




मानव सहयोग सोसाइटी हर साल लोगों की सहायता हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन करती है। इस साल भी मानव सहयोग सोसाइटी द्वारा शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, जालंधर के सहयोग से अपना 24वां आंखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप व दाँतो तथा फ़िज़ियोथैरपी कैंप 27 सितम्बर 2026 दिन रविवार को लगाया गया। यह कैंप दयावंती के.एम. कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लगाया गया। यह कैंप सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक चला था।

इस कैंप में 396 मरीज आये जिसमें से 106 मरीज ऑपरेशन के लिए चुने गए हैं, जिनके ऑपरेशन डॉक्टर रोहन बौरी द्वारा किए जाएंगे। इस कैंप का उद्घाटन पटेल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के (एम.डी.) डायरेक्टर डॉक्टर बी.एस. चोपड़ा ने किया। इस कैंप के दौरान मानव सहयोग सोसायटी (रजि.) के प्रधान डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. सुषमा चोपड़ा, विनेश जैन, सुनील मल्होत्रा, संदीप जैन और हर्ष गुप्ता सहित अन्य कमेटी के मेंबर मौजूद रहे।

बता दें कि जालंधर की अग्रणीय संस्था मानव सहयोग सोसाइटी (रजि.) गत 53 वर्षों से चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना अनुपम योगदान दे रही है। शहर में संचालित चार डिस्पेंसरियों जहां लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है वहीं एक मोबाइल वैन डिस्पेंसरी निकटतम गाँवो में जाकर मरीजों का इलाज करती है।





