



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर के धोगड़ी रोड पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक एक ट्रांसफार्मर में भयानक आग लग गई। आग लगने से इलाके की बिजली भी कट गई। वहीं तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना इलाकावासियों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।


वहीं सूचना पाकर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से धोगड़ी रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने के कारण कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
वहीं इलाकावासियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद कई मोहल्लों में रविवार देर रात तक बत्ती गुल रही। हालांकि बिजली विभाग ने देर रात सप्लाई बहाल कर दी।





