Home जालंधर विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance

by Doaba News Line

27 से 30 जुलाई तक जालंधर, अमृतसर, मोहाली और बठिंडा में होगा आयोजन, ऑन-द-स्पॉट प्रोफाइल असेसमेंट, वीजा गाइडेंस और विशेष स्टूडेंट ऑफर्स मिलेंगे

जालंधर : विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवारने का सपना देखने वाले पंजाब के छात्रों के लिए RS Global Immigration एक शानदार अवसर लेकर आ रहा है। पंजाब की अग्रणी इमिग्रेशन एवं स्टडी-अब्रॉड कंसल्टेंसी RS Global Immigration द्वारा 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पंजाब के चार प्रमुख शहरों—जालंधर, अमृतसर, मोहाली और बठिंडा—में Mega Education Seminar का आयोजन किया जा रहा है।

इस चार दिवसीय सेमिनार का उद्देश्य कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को सही मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग और विदेश में पढ़ाई से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

RS Global Immigration के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखचैन सिंह राही ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले कई वर्षों से छात्रों के लिए एजुकेशन सेमिनार आयोजित करती आ रही है। इस बार आयोजित होने वाला चार दिवसीय मेगा सेमिनार पहले से अधिक व्यापक और लाभदायक होगा।

उन्होंने बताया कि सेमिनार में मौजूद अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ छात्रों की शैक्षणिक प्रोफाइल का विश्लेषण कर उन्हें उनके भविष्य और रुचि के अनुरूप सही कोर्स, यूनिवर्सिटी और देश चुनने में व्यक्तिगत मार्गदर्शन देंगे।

सेमिनार के दौरान छात्रों को स्टूडेंट वीजा आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, नए इमिग्रेशन नियमों तथा आवेदन से जुड़ी सभी औपचारिकताओं की विस्तृत जानकारी मौके पर ही दी जाएगी। इसके अलावा सेमिनार के दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के लिए विशेष डिस्काउंट, स्टूडेंट ऑफर्स और अन्य आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

सुखचैन सिंह राही ने बताया कि RS Global Immigration का अपना ओवरसीज ऑफिस कनाडा में भी संचालित है, जिससे छात्रों को विदेश पहुंचने के बाद भी आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन मिलता रहता है। यही कंपनी की सबसे बड़ी विशेषता और भरोसे की पहचान है।

Mega Education Seminar का आयोजन RS Global Immigration की निम्नलिखित शाखाओं में किया जाएगा—

जालंधर
अमृतसर
मोहाली
बठिंडा
छात्र अपने दस्तावेज साथ लेकर आएं

सुखचैन सिंह राही ने छात्रों से अपील की कि वे सेमिनार में अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज (Academic Documents) साथ लेकर आएं, ताकि विशेषज्ञ उनकी प्रोफाइल का मौके पर ही मूल्यांकन कर उन्हें बेहतर विकल्प सुझा सकें।

अधिक जानकारी प्राप्त करने या सेमिनार के लिए अपनी सीट पहले से बुक कराने के इच्छुक छात्र हमारे हेल्पलाइन नंबर पर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा RS Global Immigration की आधिकारिक वेबसाइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (YouTube और Instagram) पर भी सेमिनार से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

rsglobaljalandhar immigration socialmedia canada seminaar immigration

 

 

You may also like

Leave a Comment