Home देश उत्तराखंड के चमोली में 4.1 तीव्रता से कांपी धरती, ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास रहा केंद्र

उत्तराखंड के चमोली में 4.1 तीव्रता से कांपी धरती, ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास रहा केंद्र

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 10:21 बजे चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं भूकंप का केंद्र चमोली है और गहराई 10 किमी बताई जा रही है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आये।

नोडल एजेंसी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप बुधवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 4.1 थी। बताया जा रहा है कि जिले के अधिकतर हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए।

वहीं चमोली जिला प्रशासन के मुताबिक भूकंप का केंद्र जिले में ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। चमोली प्रशासन के अनुसार भूकंप के कारण अभी तक जिले में किसी तरह के नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है।

 

 

You may also like

Leave a Comment