Home विदेश अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 1 बिजनेस जेट क्रैश, 9 की मौत

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 1 बिजनेस जेट क्रैश, 9 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फ्लोरिडा: विदेशी धरती अमेरिका में बीते रविवार बड़ा विमान हादसा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में
एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्लेन क्रैश होने से कुछ समय पहले पायलट ने प्लेन के धरती पर गिरने की सूचना एयर कंट्रोलर को दे दी थी ।

AFP के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था। लेकिन फ्लोरिडा में क्रैश हो गया। हादसे से कुछ देर पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से कहा, ‘विमान तेजी से नीचे गिर रहा है, हम जमीन से टकराने वाले है। अब वक्त नहीं बचा।’ जिसके कुछ देर बाद ही विम्मान आकर निचे जमीन से टकरा गया, जिसका जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते विमान आग के गोले में तबदील हो गया। विमान जिस जगह गिरा वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के इलाके में आग फैल गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलट के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है। रिकॉर्डिंग में पायलट कह रहा है कि मौसम खराब हो रहा है। विमान में बर्फ जम रही है और तेज झटके लग रहे हैं। वहीं हालात बिगड़ते देख कर पायलट ने 2 हजार फीट और ऊंचाई पर जाने की अनुमति मांगी। इसी दौरान विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। स्थिति बिगड़ती देख पायलट ने इमरजेंसी घोषित कर दी और यह हादसा हो गया ।

हादसे के बाद अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक हादसा बताया।

 

 

You may also like

Leave a Comment