




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: महानगर में शुक्रवार सुबह की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर के दो स्कूलों एपीजे स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को आज सुबह बम से उड़ने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। ईमेल प्राप्त होने के बाद स्कूलों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।





स्कूलों से बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते स्कूल परिसरों में पहुंचें और चप्पे- चप्पे की तलाशी ली। हालाँकि अभी तक स्कूलों मैं छुट्टी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है ।

धमकी भरी ईमेल
स्कूलों को प्राप्त हुए ईमेल मैं जालंधर के 2 स्कूलों में धमकी के साथ- साथ, ट्रेनों में और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान भी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही धमकी भरे ईमेल में अभिभावकों को अपने बच्चों को बचाने से संबंधित बात भी सामने आई है।





