Home चंडीगढ़ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात व्यक्ति ने Call कर दी धमकी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात व्यक्ति ने Call कर दी धमकी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ : पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट को एक बार फिर आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल कर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। बम की सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी।

वहीं कोर्ट में बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। पुलिस की PCR गाड़ी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। इस दौरान सभी टीमों ने पहले ऐहतियात के तोर पर परिसर को खाली करवाया और फिर पूरी कोर्ट परिसर की गहनता से तलाशी ली गई। वहीं बम निरोधक दस्ता भी मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है। फिलहाल इस मामले में किसी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment