Home जालंधर HMV कॉलेज की स्टूडेंट तानिया वर्मा ने क्वालिफाई किया UGC NET

HMV कॉलेज की स्टूडेंट तानिया वर्मा ने क्वालिफाई किया UGC NET

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की पोस्टग्रेजुएट छात्रा तानिया वर्मा ने यूजीसी नेट परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालिफाई करके इंस्टिट्यूशन की अकादमिक उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने तानिया को उनकी सफलता पर बधाई दी और फैकल्टी मेंबर्स की मेहनत की तारीफ की।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. खोसला ने कहा कि तानिया की यह उपलब्धि उसकी लगातार कड़ी मेहनत, पक्के इरादे और अकादमिक लगन के साथ-साथ संस्था के बेहतर मार्गदर्शन और अकाद‌मिक उत्तमता को बढ़ावा देने की वचनबद्धता का प्रमाण है। आगे उन्होंने उम्मीद जताई कि तानिया की सफलता दूसरी छात्राओं को भी अपनी अकादमिक और करियर की उम्मीदों को पूरा करने के लिए मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित करेगी।

वहीं पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की अध्यक्षा मीनू कोहली ने भी तानिया को बधाई दी और उनकी ईमानदारी, लगन और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों में लगातार सफलता की कामना की। इस मौके पर कॉमर्स डिपार्टमेंट की सीनियर फैकल्टी बीनू गुप्ता भी मौजूद थीं।

 

 

You may also like

Leave a Comment