Home (मुंबई फेस्टिवल और शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी में भारी उछाल, 1 लाख 61 हजार के करीब पहुंचा सोना

फेस्टिवल और शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी में भारी उछाल, 1 लाख 61 हजार के करीब पहुंचा सोना

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: फेस्टिवल और विवाह- शादियों को सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ कुछ दिनों में 24 कैरेट सोना 8,257 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी में भी 12,788 रुपये प्रति किलो की जबरदस्त तेजी आई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इस हफ्ते 24 कैरेट सोने के दाम 8,257 रुपये बढ़कर 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जबकि इस हफ्ते की शुरुआत में सोने का रेट 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम था। देखने वाली बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते में ही सोने की कीमत में 8 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।

सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,60,620
22 कैरेट: ₹1,47,128
18 कैरेट: ₹1,20,465
14 कैरेट: ₹93,963

जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की सुबह सोने का रेट 1,52,884 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 21 अगस्त की शाम को यह बढ़कर हफ्ते के सबसे हाई लेवल 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस भारी बढ़ोतरी के बाद 22 कैरेट सोना बढ़कर 1,47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,39,565 रुपये था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,20,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं सोने के साथ-साथ अगर बात करें चांदी की तो इस हफ्ते चांदी ने भी पीछे न रहकर बड़ी ऊंची छलांग लगाई है। IBJA के मुताबिक, चांदी का भाव 12,788 रुपये बढ़कर 2,46,630 रुपये प्रति किलो हो गया। इससे पहले इसका रेट 2,33,842 रुपये प्रति किलो था। 19 अगस्त की सुबह चांदी का रेट 2,27,392 रुपये प्रति किलो था। वहीं, 21 अगस्त की शाम को भारी उछाल के बाद सबसे हाई लेवल 2,46,630 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment