Home पंजाब गृह मंत्री अमित शाह के बाद सुखबीर बादल ने BJP+अकाली गठबंधन का किया इशारा

गृह मंत्री अमित शाह के बाद सुखबीर बादल ने BJP+अकाली गठबंधन का किया इशारा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई हैं। क्योकि प्रधान सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन के संकेत दिए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा और अकाली दल के अलायंस का इशारा किया था। इस बयान ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी हैं। बादल ने कहा कि अकाली दल क्षेत्रीय पार्टी है। हमारे लिए पंजाब नंबर वन है। सरकार आए न आए, हम पंजाबियों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमारे लिए 2 पार्टियां पंजाब की सबसे बड़ी दुश्मन हैं, एक कांग्रेस और दूसरी आम आदमी पार्टी। जो भी राजनीति पार्टी अकाली दल की सोच के साथ चलेगी, हम उसके साथ मिलने के लिए तैयार हैं। पंजाब को अकाली दल हमेशा खुशहाल देखना चाहता हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमित शाह के बयानों और पंजाब दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग किसी भी डिबेट को फेस नहीं कर सकते। शाह के कहने से सरकार नहीं बनेगी, ये तो जनता के कहने से होगा। चुनाव के नजदीक आते ही सभी को पंजाब की याद आ रही हैं। मान ने कहा कि जब साल 2007 से 2017 तक पंजाब में अकाली दल और बीजेपी की सरकार थी, तब प्रदेश में नशा चरम पर था, लेकिन तब इन्हें पंजाब को बचाने की चिंता नहीं हुई।

अब देखना यह होगा की चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन होगा और पंजाब में एनडीए की सरकार बन पायेगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment