Home पंजाबअमृतसर अमृतसर में सनसनीखेज वारदात, लड़की ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर जिंदा जलाया, युवक की मौके पर मौत

अमृतसर में सनसनीखेज वारदात, लड़की ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर जिंदा जलाया, युवक की मौके पर मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के मजीठा हलके से एक दिल को झंझोड़ कर रख देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार
मजीठा में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर गया था लेकिन युवक के अंदर जाते ही थोड़ी देर बाद घर में भयानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से युवक की जलकर मौत हो गई जबकि लड़की और उसका चचेरा भाई आग में झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान पंडोरी वड़ैच निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन आसपास के लोगों की मदद से आग में झुलसी युवती राजविंदर और उसके चचेरे भाई को अमृतसर के गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधो से जुड़ा लग रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि युवक को प्लानिंग के तहत उसकी प्रेमिका ने घर बुलाकर आग लगाई है। पुलिस जांच के अनुसार संदीप सिंह और उसकी महिला मित्र पहले मजीठा तहसील में एक साथ काम करते थे। वहीं दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल गई। हालांकि जब संदीप सिंह की शादी हुई, तो दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और तनाव बढ़ने लगा। पुलिस का मानना है कि इसी आपसी विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के दिन संदीप सिंह अपनी उसी महिला मित्र के घर गया था। जहां युवक इस वारदात का शिकार हो गया।
वहीं मजीठा थाने के SHO कर्मपाल सिंह ने बताया कि मृतक संदीप के परिवार के बयानों के आधार पर महिला राजविंदर और उसके रिश्तेदार सहित कुल चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

वहीं पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायल महिला के बयान भी दर्ज किए हैं। SHO का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस लव ट्रायंगल, पुरानी रंजिश और अन्य सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment