Home दिल्ली PM मोदी ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, X पर शेयर की Post…

PM मोदी ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, X पर शेयर की Post…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उड़ीसा के पुरी में आज निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए देशवासियों को इस पवित्र अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा भारत की शाश्वत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक उत्‍कृष्‍ट अभिव्यक्ति है। साथ ही यह विनम्रता, सामूहिक भागीदारी तथा निस्वार्थ सेवा का भी प्रतीक है।

PM मोदी ने X पर शेयर किया Post

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भारत की शाश्वत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक उत्‍कृष्‍ट अभिव्यक्ति है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और विश्व भर में पीढ़ियों को प्रेरित किया है। ये परंपराएं विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं।

महाप्रभु जगन्नाथ सभी को अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें। वे हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति प्रदान करें और हमारे समाज में एकता की भावना को गहरा करें। जय जगन्‍नाथ!

 

 

You may also like

Leave a Comment