Home जालंधर जालंधर में कल नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री, PM दौरे के चलते सब रजिस्ट्रार जालंधर-1 दफ्तर रहेगा बंद

जालंधर में कल नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री, PM दौरे के चलते सब रजिस्ट्रार जालंधर-1 दफ्तर रहेगा बंद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: अगर आप भी कल यानि 17 जुलाई को ज़मीन की रजिस्ट्री करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आप के लिए है। मिली जानकरी के अनुसार 17 जुलाई दिन शुक्रवार को जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सब रजिस्ट्रार जालंधर-1 द्वारा रजिस्ट्रेशन का काम नहीं किया जाएगा। जो लोग कल शुक्रवार को ज़मीन की रजिस्ट्री करवाने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें इंतजार करना पड़ेगा। लोगों से अपील है कि वह शुक्रवार को अपॉइंटमेंट न लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बता दें कि 17 जुलाई को कल पीएम मोदी जालंधर आएंगे और नए बने कैंट रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment