

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर के गदईपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक खली प्लाट में एक युवक का शव मिला है। राहगीर ने खाली प्लाट में शव पड़ा देख इस बारे में थाना-8 पुलिस को फोन कर सूचित किया। वहीं शव के पास एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी-08-FS 3587 भी पड़ी मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक मृतक युवक की है।

वहीं खाली प्लाट में शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची है और जेसीबी की मदद से लाश को सड़क से काफी गहरे प्लाट से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और अभी इस मामले में जांच जारी है। इलाके में शव मिलने की खबर आग की तरह इलाके में फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान करवा रही है। कहा जा रहा है कि युवक की बाइक पर शिवसेना के निशान वाला स्टीकर भी लगा है।
वहीं स्थानीय युवक विनोद ने बताया कि युवक प्रवासी लग रहा है। वो यहीं आस-पास में किसी के पास काम करता था। पुलिस ने उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। शव मिलने के बाद मृतक युवक के परिजनों या जान पहचान वालों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस अभी शव मिलने के मामले को कत्ल और एक्सीडेंट दोनों के एंगल से देख रही है।
