

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के डी.ए.वी. कॉलेज के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षा के घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

वही एम.ए. संस्कृत तृतीय सेमेस्टर की छात्रा लीना शर्मा ने 9.00 एस.जी.पी.ए. (सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज) प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एम.ए. संस्कृत प्रथम सेमेस्टर के छात्र समाधान सतारकर ने 8.60 एस.जी.पी.ए. (सत्र संचयी अंक माध्य) प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा शुभम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें भविष्य में पूर्ण मनोयोग से परिश्रम कर और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्कृत को समृद्ध, वैज्ञानिक तथा शोधपरक भाषा बताते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के माध्यम से भारतीय वैदिक ज्ञान-विज्ञान का अनुशीलन कर उसे वर्तमान समय के आधुनिक विज्ञान से जोड़ना आज की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में संस्कृत विभाग से प्रो. ऋतु तलवाड़ (विभागाध्यक्षा), प्रो. विवेक शर्मा तथा प्रो. मोती राम उपस्थित रहे।
