Home क्राईम जालंधर में कारोबारी से ₹72 लाख की लूट, लुटेरे जबरन कार रुकवाकर नोटों से भरे बैग लेकर हुए फरार

जालंधर में कारोबारी से ₹72 लाख की लूट, लुटेरे जबरन कार रुकवाकर नोटों से भरे बैग लेकर हुए फरार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से फ़िल्मी स्टाइल लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की रात एक लोहा कारोबारी को सूर्य एन्क्लेव के पास कुछ लुटेरों ने गाड़ी रुकवाकर जबरन उसकी गाड़ी से 72 लाख रुपये की नकदी से भरे 2 बैग निकाले और लेकर वहां से फरार हो गए। वारदात के समय कारोबारी टांडा रोड स्थित अपनी दुकान से सूर्य एन्क्लेव स्थित अपने घर लौट रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुटेरों ने लोहा कारोबारी ललित मित्तल की कार को ओवरटेक कर रोका और रोड मारकर गाड़ी के शीशे तोड़े और नकदी से भरे 2 बैग लेकर वहां से फरार हो गए। अभी तक की जानकारी के अनुसार बैग में 72 लाख रुपये कैश थे। लेकिन कारोबारी का कहना है कि नकदी की सटीक रकम की पुष्टि मंगलवार को उनका अकाउंटेंट ही करेगा, क्योंकि अकाउंटेंट ने ही पैसे गिनकर बैग गाड़ी में रखे थे और वह ही बता पाएगा की बैग्स में कितनी रकम थी। वारदात के बाद कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी।। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस घटना की लूट सहित अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment