



दोआबा न्यूज़लाइन


मेष: आज कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।


वृषभ: आज रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। व्यापार में लाभ मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें और जल्दबाजी से निर्णय न लें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मिथुन: आज बातचीत के माध्यम से महत्वपूर्ण काम बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक तनाव कम होगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।


कर्क: परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
सिंह: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।
उपाय: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल दें।
कन्या: काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर चलें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला: आज सामाजिक और व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में संवाद बेहतर रखें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।
वृश्चिक: आज किसी पुराने विवाद को समाप्त करने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
धनु: नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा से लाभ मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर: आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। वरिष्ठों से संबंध अच्छे रखें।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।
कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। निवेश में जल्दबाजी न करें।
उपाय: शनिदेव के नाम से तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मीन: आज मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें।
एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800



