



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सूर्य एन्क्लेव के रहने वाले लोहा व्यापारी और सीजेएस स्कूल के मालिक ललित मित्तल के साथ बीते दिनों हुई 72 लाख की लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस केस में एक लड़की सहित 3 आरोपियों को वारदात की साजिश करने और उसे अंजाम देने के चलते गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम के पैसे भी बरामद कर लिए हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ललित मित्तल के पूर्व ड्राइवर शनी ने ही उनके यहां काम कर रही लड़की के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। व्यापारी ने कुछ महीने पहले ही उस लड़की को अपनी दुकान पर काम पर रखा था। उसी ने पूर्व ड्राइवर के साथ मिलकर व्यापारी के कैश ले जाने के समय की पूरी रेकी की और वारदात की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी हिमचाल की तरफ फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और दबिश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जल्द इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे नेटवर्क और बरामदगी का आधिकारिक दे सकती है।


जालंधर में कारोबारी से ₹72 लाख की लूट, लुटेरे जबरन कार रुकवाकर नोटों से भरे बैग लेकर हुए फरार
पंजाब के जालंधर से फ़िल्मी स्टाइल लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की रात एक लोहा कारोबारी को सूर्य एन्क्लेव के पास कुछ लुटेरों ने गाड़ी रुकवाकर जबरन उसकी गाड़ी से 72 लाख रुपये की नकदी से भरे 2 बैग निकाले और लेकर वहां से फरार हो गए। वारदात के समय कारोबारी टांडा रोड स्थित अपनी दुकान से सूर्य एन्क्लेव स्थित अपने घर लौट रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुटेरों ने लोहा कारोबारी ललित मित्तल की कार को ओवरटेक कर रोका और रोड मारकर गाड़ी के शीशे तोड़े और नकदी से भरे 2 बैग लेकर वहां से फरार हो गए। अभी तक की जानकारी के अनुसार बैग में 72 लाख रुपये कैश थे। लेकिन कारोबारी का कहना है कि नकदी की सटीक रकम की पुष्टि मंगलवार को उनका अकाउंटेंट ही करेगा, क्योंकि अकाउंटेंट ने ही पैसे गिनकर बैग गाड़ी में रखे थे और वह ही बता पाएगा की बैग्स में कितनी रकम थी। वारदात के बाद कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी।। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस घटना की लूट सहित अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।



