Home हरियाणा रेवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 2 लोग झुलसे

रेवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 2 लोग झुलसे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रिवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 एक फ़ैक्ट्री में भयानक आग लग गई। आसपास के लोगों के अनुसार फ़ैक्ट्री में आग लगने की वजह से अंदर से जोर- जोर से धमाकों की आवाजें आनी शुरू हो गईं। आग लगने की वजह से फ़ैक्ट्री के साथ-साथ पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना मंगलवार सुबह 11.45 पर बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जब फ़ैक्ट्री में आग लगी उस समय सुबह की शिफ्ट में अंदर 30 लोग मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से फ़ैक्ट्री के अंदर चीख पुकार मच गई। हादसे में अब तक 2 लोगों के हाथ-पैर जलने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि उसकी ऊंची- ऊंची लपटें और काला धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था।

वहीं आग की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड जीएलएस कंपनी की फ़ैक्ट्री के बाहर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि कंपनी को इस आगजनी में भारी नुकसान हुआ है।

 

 

You may also like

Leave a Comment