

दोआबा न्यूज़लाइन
किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बीती दोपहर सेना और आतंकियों में जमकर मुठभेड़ की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के ऊपर जंगली इलाके सोनार में रविवार दोपहर को सेना की व्हाइट नाइट कोर की जैश ए मुहम्मद के आतंकियों से जमकर मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना के 8 जवान घायल बताए जा रहे हैं। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने इसको ऑपरेशन त्राशी-1 का नाम दिया है।
वहीं सेना के अधिकारियों के अनुसार मौके से 3 घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी व्हाइट नाइट कोर का ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। इस ऑपरेश्न में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF सर्चिंग में जुटी हुई है। पूरे इलाके पर जमीन के साथ-साथ ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोनार घाटी के जंगली इलाके में सेना और आतंकियों के बीच कई घंटों तक भारी गोलीबारी हुई, जिसके बाद गोलियां शांत हो गईं। सेना के अधिकारियों की तरफ से इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी भी दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि जवानों ने कुछ आंतकियों को लगभग कैप्चर कर लिया था। लेकिन इसी दौरान आतंकियों की तरफ से ग्रेनेड फेंका गया जिसके कारण 8 जवान घायल हो गए।
वहीं मुठभेड़ के बाद से किश्तबाड़ में सुरक्षा बड़ा दी गयी है। इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा हर गाड़ी की जांच की जा रही है और इसके लिए स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई है।

