Home पंजाबअमृतसर अमृतसर में लोहड़ी की रात मातम में बदली त्योहार की खुशियां, घर में आग लगने से 2 की मौत

अमृतसर में लोहड़ी की रात मातम में बदली त्योहार की खुशियां, घर में आग लगने से 2 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब भर में बीते कल लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लेकिन अमृतसर में एक परिवार पर लोहड़ी की रात कहर बनकर गुजरी। बताया जा रहा है कि लोहड़ी की रात अमृतसर के मना सिंह चौक स्थित गली चूड़ सिंह में एक घर के बाहर जलाई धुनी की एक चिंगारी से घर में भयानक आग लग गई। हादसे में घर के ही 2 लोगों बुजुर्ग पिता और दिव्यांग बेटी की जलकर मौत हो गई। घर में आग लगने के बाद परिवार के चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग तुरंत घर में मौजूद परिवार की सहायता के लिए भागे।

बुजुर्ग पिता और दिव्यांग बेटी

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कुल पांच लोग मौजूद थे। जिनमें से तीन लोगों को तो पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता और उनकी एक 40 वर्षीय दिव्यांग बेटी उठकर बाहर नहीं आ सके, जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों के मुताबिक गली तंग होने के चलते उनकी टीम को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। गली बेहद तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को करीब 100 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा।


 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोहड़ी की धुनी में से एक चिंगारी घर के अंदर कपड़ों में गिर गई और फिर देखते ही देखते आग फैलती गई।

 

 

You may also like

Leave a Comment