Home जालंधर जालंधर में धूं-धूं कर जली कन्फेक्शनरी शॉप, दुकानदार का हुआ लाखों का नुकसान

जालंधर में धूं-धूं कर जली कन्फेक्शनरी शॉप, दुकानदार का हुआ लाखों का नुकसान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के बस्ती शेख एरिया में बीती रात एक कन्फेक्शनरी शॉप में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा खाने-पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसा रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है। आग का पता चलने के बाद दुकानदार ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

वहीं दुकान में आग लगने की सूचना पाकर तुरंत दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड ने कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार इस आगजनी में उसका करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि दुकान में आग का पता चलने के बाद तुरंत उन्होंने फायर ब्रिगेड को कई बार फ़ोन किया, लेकिन उधर से काफी समय तक किसी ने फोन नहीं उठाया और फ़ोन उठाने के बाद भी फायर ब्रिगेड काफी देर बाद मौके पर पहुंची। उनका यह भी कहना है कि अगर दमकल की गाड़ी समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

वहीं अपना पक्ष रखते हुए मौके पर पहुंचे लीडिंग फायर ऑफिसर ने बताया कि सूचना पाकर वह तुरंत दमकल की गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए थे, लेकिन आग बहुत ही भयानक थी। उनके अनुसार दुकानदार ने दुकान में पटाखे रखे हुए थे और इसकी वजह से ही आग और भड़क गई। इसके साथ ही समय पर न पहुंचने के आरोपों पर फायर ब्रिगेड अधिकारी बोला कि सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई थी और दूसरी गाड़ी भी मौके पर मंगवाई गई, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर रख हो गया था।

 

 

You may also like

Leave a Comment