Home जालंधर जालंधर के विभिन्न हॉट-सपॉट इलाकों में CP और DC का एक्शन, नई मुहिम की शुरू

जालंधर के विभिन्न हॉट-सपॉट इलाकों में CP और DC का एक्शन, नई मुहिम की शुरू

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में नशा मुक्ति केंद्र में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा चैकिंग की गई। इस दौरान हॉट-सपॉट एरिया में जाकर जमीनी स्तर पर जायजा लिया गया ताकि हॉट-सपॉट एरिया में नशे को खत्म किया जाए और लोगों को रोजगार की ओर लाया जाए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत नई मुहिम शुरू की गई है। ऐसे में शहर में सभी हॉट-सपॉट एरिया में साइड से पीसीएस और पीपीएस रैंक के अधिकारी को तैनात किया जा रहा है।

इस दौरान उक्त अधिकारी इलाकों में लोगों को आ रही परेशानियों को सुनें और उन्हें हल करें। इसमें अगर कोई डिवेल्पमेंट करवानी पड़े तो वह करवा सकें। उसी को लेकर डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर नोडल अधिकारी के साथ मिलकर हॉट-सपॉट एरिया की जांच कर रहे हैं। इस दौरान 60 दिनों के अंदर हॉट-सपॉट में आ रही दिक्कतों को लेकर वह जमीनी स्तर पर जांच कर रहे है। वहीं देहात हलके में भी इसी तरह से जांच की जा रही है।

वहीं शिक्षा विभाग से अधिकारी तैनात किए गए और सेहत विभाग से भी अधिकारियों को को तैनात किया गया है। इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र में दवाईयां ले जाकर बेचने को लेकर डीसी ने कहा कि वह केंद्रों में जाकर मरीजों से बातचीत कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। ऐसे में मरीजों की मदद के लिए सुधार के प्रयास लाए जा रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली। वहीं बीते दिन सीएम भगवंत मान के साथ मीटिंग में पंजाब को नशा मुक्त करने की हिदायतें दी गईं।

ऐसे में सबसे अधिक नशे की शिकायतें मिलने को लेकर इलाकों की जांच की गई। इस दौरान इनफोर्समेंट और पुलिस के साथ मिलकर उक्त इलाकों की डिवेल्पमेंट के साथ उन्हें नशे से दूर करने के लिए कदम उठाने के काम किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्हें 2 माह में इस लक्ष्य को हासिल करने का समय मिला है। ऐसे में वह 2 माह से पहले इसे पूरा करेंगे। वहीं मेडिकल की दुकानों पर नशीली गोलियां बरामद होने पर कहा कि हाल ही में एक लाख नशीली गोलियां 2 मेडिकल शॉप से बरामद की गई थी और दुकानों को सील कर दिया गया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे को लेकर वह मिलकर लड़ाई लड़ें और पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाएं।

 

 

You may also like

Leave a Comment