Home जालंधर नशों के खिलाफ मुहिम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 पुलिस अधिकारियों को प्रथम श्रेणी प्रमाणपत्र व नकद इनाम से किया गया सम्मानित

नशों के खिलाफ मुहिम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 पुलिस अधिकारियों को प्रथम श्रेणी प्रमाणपत्र व नकद इनाम से किया गया सम्मानित

by Doaba News Line

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा आज पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत पिछले एक माह में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 31 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर ने अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण भावना से निभाने वाले अधिकारियों को प्रथम श्रेणी प्रमाणपत्र तथा कुल 2 लाख 11 हजार रुपये के नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

सम्मानित अधिकारियों में 08 सब-इंस्पेक्टर, 15 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और 08 हेड कांस्टेबल शामिल रहे।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इन कर्मठ अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा और वफादारी से निभाई हैं, जिससे नशों के खिलाफ चल रही लड़ाई को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्यकुशलता कमिश्नरेट पुलिस के नशा मुक्त समाज बनाने के संकल्प को और सशक्त करती है।

समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी सम्मानित अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

 

 

You may also like

Leave a Comment